मधुबनी : विचोलिया के द्वारा पंचायत में घुम घुम कर जनता को परेसान किया जा रहा है। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 सितंबर 2017

मधुबनी : विचोलिया के द्वारा पंचायत में घुम घुम कर जनता को परेसान किया जा रहा है।

brokers-disturbing-people-madhubani
अंधराठाढी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढी। प्रखंड मुख्यालय स्थित हटियागाछी मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को वार्ड सदस्य संघ की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोo आलम ने की। बैठक को संबोधित करते हुये अध्यक्ष मोo आलम ने कहा कि 2 अकटुबर यानी गांधी जयंती तक वार्ड विकास एवं क्रियान्वन समिति का गठन और खाते पर राशि हस्तांतरित नही किया तो संघ जोरदार आंदोलन शुरू करेगा। संघ पंचायत के सभी कार्यो का वहिष्कार करेगा और अपने अधिकार और उचित मान सम्मान के लिए जिला मुख्यालय तक चक्का जाम शुरू करेगा। सचिव मदन झा ने कहा कि जव तक मुखिया का चेक काटने का अधिकार समाप्त नहीं होता है तव तक पंचायती राज अपने मूल व्यवस्था के अनुकूल नहीं हो सकता है। संघ के सदस्यों ने कहा एकस्वर में कहा कि प्रखंड में विचोलिया के द्वारा पंचायत में घुम घुम कर जनता को परेसान किया जा रहा है। संघ के कोषाध्यक्ष दिनेश ठाकूर ने कहा महात्मा गाँधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार नहीं हो रहा है। वार्ड सदस्यों के संबैधानिक अधिकारो को हम लोगो तक पहुचने नहीं दिया जा रहा है। प्रवक्ता बिसंभर यादव ने कहा प्रखंड में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। गरीबो को समर्पित प्रधानमंत्री आवास योजना में काफी धांधली हो रही हैं। बैठक में कार्यकरणी सदस्य मंगल साफी, राधाकृष्ण झा, विशम्भर यादव, ओम प्रकाश, लजीना खातून, इंदु देवी, विशेश्वर यादव, अशोक सिंह, रामाधीन ठाकुर, बिंदेसर सदाय, संतोष सदाय, कृष्णा कुमार गुप्ता, अबधेश झा, मुस्तफा अंसारी, उग्र नारायण झा आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: