मधुबनी : एकदिवसीय माहवारी स्वच्छ्ता कार्यक्रम का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 सितंबर 2017

मधुबनी : एकदिवसीय माहवारी स्वच्छ्ता कार्यक्रम का आयोजन


  • जेएससीएफ वाटर ऐड परियोजना द्वारा एकदिवसीय माहवारी स्वच्छ्ता कार्यक्रम सह पोषण सम्बर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया

clean-week-program-madhubani
अंधराठाढी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढ़ी। प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन के सभागार में सखी के नेतृत्व में जेएससीएफ वाटर ऐड परियोजना द्वारा एकदिवसीय माहवारी स्वच्छ्ता कार्यक्रम सह पोषण सम्बर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत जन स्वच्छ्ता पर जागरुकता हेतु आयोजित किया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य आंगनवाड़ी से माध्यम से किशोरियों को मासिक धर्म समन्धी जानकारियों एवं बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी145 आंगनवाड़ी केंद्र की सेविकाएं मौजूद थी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद वे अपने अपने केंद्रों पर माहवारी स्वच्छ्ता और पोषण के लिए अभियान चलाएगी। कार्यक्रम में रश्मि सिन्हा, कृष्ण कुमार मिश्र एलएस बन्दना कुमारी, विमल देवी और नीलम पांडे भी शामिल थी।

कोई टिप्पणी नहीं: