मधुबनी : पुलिस को चकमा देने वाला शख्स शुक्रवार की शाम पुलिस के चंगूल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 सितंबर 2017

मधुबनी : पुलिस को चकमा देने वाला शख्स शुक्रवार की शाम पुलिस के चंगूल में

criminal-arrested-madhubani
अंधराठाढी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) बिते कई सालों से विभिन्न कांडों में तीन थानाओं में नामजद होने के बाद भी पुलिस को चकमा देने वाला शख्स शुक्रवार की शाम पुलिस के चंगूल में फंस ही गया। अंधराठाढी के रुद्रपुर थानाघ्यक्ष कुणाल कुमार ने जानकारी दी कि हरना गांव निवासी अब्दूल सत्तार का पुत्र अब्दूल जब्बार कई कांडो में वांछित था। तीन थाना की पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। बाबजूद वह हर बार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहता था। शुक्रवार की रात संगा्रम बाजार से उसंे गिरफ्तार किया गया। वर्ष 1991 सं लेकर वर्ष 2012 के केश में पुलिस को उसकी तालाश थी। जब्बार की गिरफ्तारी के लिए हरना पंचायत के पुर्व मुखिया सह झंझारपुर कोर्ट के वरिष्ट अधिवक्ता अतिकुर रहमान आमरण अनशन भी कर चुके थे। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सासं ली है।

कोई टिप्पणी नहीं: