पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि नए कैग नियुक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि नए कैग नियुक्त

former-union-home-secretary-rajiv-maharishi-appointed-new-cag
नयी दिल्ली. 31 अगस्त, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि को देश का नया नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) नियुक्त किया गया है। वह कल ही सेवानिवृत्त हुए हैं और श्री शशिकांत शर्मा का स्थान लेंगें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संस्तुति पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्री महर्षि की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। उनका कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की उम्र, जो भी पहले होगा, की अवधि के लिए की गई है। गौरतलब है कि श्री शर्मा को मई 2013 में कैग की जिम्मेदारी दी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: