दुमका : हिन्दी दिवस पर प्रमण्डलीय राजभाषा कार्या0 की ओर से विचार गोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 सितंबर 2017

दुमका : हिन्दी दिवस पर प्रमण्डलीय राजभाषा कार्या0 की ओर से विचार गोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन

hindi-diwas-dumka
दुमका (अमरेन्द्र सुमन) आयुक्त कार्यालय में प्रमंडलीय राजभाषा कार्यालय, संताल परगना प्रमंडल दुमका के तत्वावधान में 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस समारोह मनाया गया। संताल परगना के आयुक्त डाॅ0 प्रदीप कुमार के निदेशानुसार समारोह का उद्घाटन आयुक्त के सचिव सह उप निदेशक राजभाषा के के प्रभात, नगर परिषद अध्यक्षा अमिता रक्षित, सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ0 प्रमोदिनी हांसदा, संताल परगना महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष खिरोधर प्रसाद यादव, शांति निकेतन से आगन्तुक डाॅ0 रामचन्द्र राय आदि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। इस अवसर पर ऋतम्भरा, रेशमा व मुस्कान के द्वारा स्वागत एवं हिन्दी महिमा गीत का गायन किया गया। हिन्दी कविता पाठ तथा विचार गोष्ठी का आयोजन इस अवसर पर किया गया। डाॅ0 प्रमोदिनी हांसदा, डाॅ0 खिरोधर प्रसाद यादव, रामचन्द्र राय, अमरेन्द्र सुमन, अशोक सिंह, शैलेन्द्र सिन्हा अंजनी शरण, नवीन कुमार गुप्ता इत्यादि ने इस अवसर पर हिन्दी की दशा-दिशा विषय पर विचार रखे। अमरेन्द्र सुमन, अशोक सिंह ने कविताओं का पाठ किया। अधिवक्ता रेखा प्रसाद, किरण तिवारी, सुरेन्द्र नारायण यादव व जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिव नारायण यादव ने भी अपने-अपने उद्गार व्यक्त किये। मनोज घोष, विश्वजीत राहा, अनन्त लाल खिरहर, अजय कुमार गुप्ता, नलिनि ठाकुर इत्यादि ने हिन्दी के प्रति अपने उदृगार व्यक्त किये। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के अवर सचिव मिहिर चटर्जी मौके पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गौरकान्त झा ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में राजभाषा कार्यालय अनुदेशक सुनिल कुमार झा की भूमिका अह्म रही।

कोई टिप्पणी नहीं: