मधुबनी जिले की प्रशासनिक हलचल (01 सितम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

मधुबनी जिले की प्रशासनिक हलचल (01 सितम्बर)

डीएम एसपी ने तैयार हो रहे ड्राई फुड पैकेट कार्य का निरीक्षण किया

dm-sp-madhubani
मधुबनी, 01 सितम्बर; जिला पदाधिकारी, मधुबनी, श्री शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक, श्री दीपक बरनवाल एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को टाउन हाॅल एवं वाट्सन उच्च विद्यालय में तैयार हो रहे ड्राई फुड पैकेट कार्य का निरीक्षण किया गया। जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे फूड पैकेट निर्माण करने का निदेष दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों को यह भी निदेष दिया गया कि रौषनी की पर्याप्त व्यवस्था करे एवं सामंजस्य बनाकर तेज गति से पैकेट का निर्माण कराना सुनिष्चित करे।  जिला पदाधिकारी द्वारा वाट्सन विद्यालय के प्रधानाध्यापक को विद्यालय के अन्य कमरो को खुलवाने का आदेष दिया। ताकि अधिक से अधिक फुड पैकेट का निर्माण सुनिष्चित किया जा सके। पदाधिकारियों को खाद्य सामग्रियों के आपूर्ति और तैयार पैकेट को क्षेत्र में वितरण हेतु भेजने की निगरानी बारिकी से करने का निदेष दिया गया। इस दौरान  अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मधुबनी, विषेष कार्य पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


डीएम एसपी ने मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण किया 

dm-sp-madhubani
मधुबनी, 01 सितम्बर; जिला पदाधिकारी, मधुबनी, श्रीशीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी, श्री दीपक बरनवाल शुक्रवार को पण्डौल प्रखंड के सरिसवपाही स्थित लक्ष्मीष्वर एकेडमी में आगामी दिनांक-09.09.17 को प्रस्तावित माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला के सभी वरीय पदाधिकारी /तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम आयोजक मडंल के सदस्यों के साथ कार्यक्रम के संर्दभ में विचार-विमर्ष किया गया। मुखिया, ग्राम पंचायत सरिसवपाही एवं आयोजक मडंल के सचिव श्री जीबू सिंह द्वारा बताया गया कि दिनांक-09.09.17 को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार 11.30 बजे (पूर्वाहन) में महाराज लक्ष्मीष्वर सिंह महाविधालय के प्रांगण में निर्मित हैलीपैड पर उतरेंगे। तत्पष्चात वे सिद्धेष्वरी मंदिर, सरिसवपाही में दर्षन के उपरांत आयाची डीह पर निर्मित पं0 आयाची मिश्र की प्रतिमा का आनावरण करेगे। तत्पष्चात चमैनिया डाबर पर नवनिर्मित मुर्ति का अनावरण करने के बाद लक्ष्मीष्वर एकेडमी, सरिसवपाही के परिसर में उनके द्वारा सभा को संबोधित किया जाएगा।  जिला पदाधिकारी मधुबनी, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी,  अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सभी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। एवं सभी संबंधित विभागों को आवष्यक निदेष यथा हैलीपैड निर्माण, सभा मंच निर्माण, पथ की मरम्मती, पेयजल आपूर्ति, विधुत व्यवस्था, जल जमाव की समस्या दुर करने का निदेष दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, पण्डौल, अंचल अधिकारी, पण्डौल को प्रतिदिन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर की जा रही तैयारी का प्रतिवेदन भेजने का निदेष दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर/अनुमडंल पुलिस पदाधिकारी, सदर को प्रत्येक दुसरे दिन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर किए गये तैयारियों की समीक्षा करने एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु स्थल चयन कर दण्डाधिकारी/पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का प्रस्ताव भेजने का निदेष दिया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, ए.एस.पी. मधुबनी, विषेष कार्य पदाधिकारी, मधुबनी, अपर समाहत्र्ता, मधुबनी, जिला षिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी, कार्यक्रम मंडल के सदस्यगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे। 

->  बकरीद के मद्देनजर सभी विभागों की छुट्टियाँ कलेक्टर ने रद्द की !


कोई टिप्पणी नहीं: