नयी दिल्ली 17 सितंबर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एयर मार्शल अर्जन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री मोदी ने ट्वीट किया,“ एयर मार्शल अर्जन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति समवेदना व्यक्त की।” इससे पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और रक्षा मंत्री निर्मला सीता रमण ने दिवंगत एयर मार्शल को श्रद्धांजलि दी। शहरी विकास राज्य मंत्री हरदेव सिंह पुरी, सेना के तीनों सेवाओं के प्रमुख एयर मार्शल बीरेन्द्र सिंह धनोआ, नौ सेना प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत मार्शल के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एयर मार्शल अर्जन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास सात ए, कौटिल्य मार्ग, नयी दिल्ली पर रखा गया है ताकि लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकें। रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि मार्शल के पार्थिव शरीर को उनके अावास से कल सुबह सवा आठ बजे अंत्येष्टि स्थल की ओर ले जाया जायेगा। मार्शल का अंतिम संस्कार कल सुबह साढ़े नौ बजे बरार स्क्वायर, नारायणा में किया जायेगा। गौरतलब है कि एयर मार्शल अर्जन सिंह का कल रात यहां आर आर अस्पताल में निधन हो गया था।
सोमवार, 18 सितंबर 2017
मोदी ने एयर मार्शल अर्जन सिंह को दी श्रद्धांजलि
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें