चीन की दीवार तोड़कर सिंधू फाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 सितंबर 2017

चीन की दीवार तोड़कर सिंधू फाइनल में

sindhu-in-korea-open-final
सोल, 16 सितम्बर, रियो ओलम्पिक और विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने अपना जबर्दस्त प्रदर्शन बरकरार रखते हुए चीन की ही बिंगजियाओ को शनिवार को तीन गेमों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-10, 17-21, 21-16 से हराकर कोरिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पांचवीं सीड सिंधू ने सेमीफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त बिंगजियाओ को एक घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में हराया। पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में रजत जीतने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही सिंधू का अब कोरिया ओपन खिताब के लिए आठवीं सीड जापान नोजोमी आेकुहारा के साथ मुकाबला होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में दूसरी सीड हमवतन खिलाड़ी अकाने यामागूची को 38 मिनट में 21-17, 21-18 से पराजित किया। फाइनल में सिंधू के पास ओकुहारा से विश्व चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में मिली हार का बदला चुकाने का पूरा मौका रहेगा। विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर की भारतीय खिलाड़ी काे नौंवे नंबर की ओकुहारा से विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में 19-21, 22-20, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा था।

कोई टिप्पणी नहीं: