गुवाहाटी में कौशल विकास केंद्र स्थपित करेगा सिंगापुर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 सितंबर 2017

गुवाहाटी में कौशल विकास केंद्र स्थपित करेगा सिंगापुर


singapore-will-stablish-kaushal-vikas-kendra-in-guahati
नयी दिल्ली 19 सितंबर, पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों की जरुरतों को देखते हुए सिंगापुर सरकार असम के गुवाहाटी में एक कौशल विकास केंद्र की स्थापना करेगी। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने आज यहां यह जानकारी सिंगापुर के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद दी। कल देर शाम हुई इस बैठक में भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त लिम थुआन कुआन ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सूत्रों के अनुसार सिंगाुपर सरकार और असम सरकार के बीच गुवाहाटी में कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का सहमति पत्र हो चुका है और इसे वर्ष 2019 तक तैयार कर दिया जाएगा। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय इस परियोजना का समन्वय करेगा।बैठक के दौरान सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भी सहयोग का प्रस्ताव किया।

कोई टिप्पणी नहीं: