स्टार ने 16347 करोड़ रुपये में खरीदे आईपीएल प्रसारण अधिकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 सितंबर 2017

स्टार ने 16347 करोड़ रुपये में खरीदे आईपीएल प्रसारण अधिकार

star-india-wins-vivo-ipl-global-media-and-digital-rights
मुंबई,04 सितंबर, भारतीय खेल जगत में क्रिकेट प्रसारण में अपना एकाधिकार जमा चुके स्टार इंडिया ने बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के अगले पांच साल के प्रसारण अधिकार सोमवार को 16347.5 करोड़ रूपये (2.5 अरब डॉलर) में खरीद लिये। स्टार ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिये आईपीएल के प्रसारण अधिकार खरीदे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के ख़जाने में इससे भारी इज़ाफा हुआ है। स्टार इंडिया ने आईपीएल के वैश्विक टेलीविज़न और डिजीटल प्रसारण अधिकार खरीद लिये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: