थोक महंगाई चार माह के उच्चतम स्तर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 सितंबर 2017

थोक महंगाई चार माह के उच्चतम स्तर पर

wholesale-inflation-rises-to-four-month-high
नयी दिल्ली, 14 सितंबर, सब्जियों, प्याज और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से अगस्त में थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 3.24 प्रतिशत पर पहुँच गयी जो चार महीने का इसका उच्चतम स्तर है। थोक महँगाई में लगातार दूसरे महीने तेजी आयी है। इससे पहले जुलाई में यह 1.88 प्रतिशत रही थी। पिछले साल अगस्त में यह 1.09 प्रतिशत दर्ज की गयी थी। मंगलवार को जारी आँकड़ों के अनुसार इस साल अगस्त में खुदरा महँगाई भी पाँच महीने के उच्चतम स्तर 3.36 प्रतिशत पर पहुँच गयी। सरकार द्वारा आज यहाँ जारी आँकड़ों के अनुसार, पिछले साल अगस्त की तुलना में इस साल अगस्त में प्याज के दाम 88.46 प्रतिशत और सब्जियों के 44.91 प्रतिशत बढ़े हैं। इस दौरान पेट्रोल की महँगाई दर 24.55 प्रतिशत और डीजल की 20.30 प्रतिशत रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: