गाेरखपुर में पांच दिसम्बर तक धारा 144 लागू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 29 अक्तूबर 2017

गाेरखपुर में पांच दिसम्बर तक धारा 144 लागू

144-imposed-till-5th-december-in-gorakhpur
गोरखपुर 29 अक्टूबर, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में निकाय चुनाव और त्यौहारों के मद्देनजर महानगरीय सीमा क्षेत्र छोड़कर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आगामी पांच दिसम्बर तक धारा 144 लागू कर दी गयी है। गोरखपुर के अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) प्रभुनाथ ने आज यहां यह जानकारी दी। निकाय चुनाव, गुरूपुर्णिमा, गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस और ईद-ए-मिलाद एवं बारावफात के अलावा इस अवधि में विभिन्न परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में धारा 144 लागू की गई है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: