कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किये 59 उम्मीदवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 अक्तूबर 2017

कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किये 59 उम्मीदवार

congress-announced-59-cadidates-for-himachal-assembly-election
नयी दिल्ली 18 अक्टूबर, कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 59 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये जिनमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अर्की सीट से तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सूक्खू नादौन सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की आज देर रात जारी पहली सूची में वरिष्ठ नेता विप्लव ठाकुर और आशा कुमारी के नाम भी शामिल हैं। राज्य में नौ नवम्बर को सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक चरण में चुनाव होना है। पार्टी शेष प्रत्याशियों के नाम जल्द ही घोषित करेगी। कांग्रेस ने सुजानपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ राजिंदर राणा को चुनाव मैदान में उतारा है। 

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है...
1.चुराह(सुरक्षित)................. सुरिन्दर भारद्वाज
2.भारमौर(सुरक्षित).................ठाकुर सिंह भारमौरी
3.चांबा..............................नीरज नायर
4. डलहौजी......................अाशा कुमारी
5. भटियाट.................कुलदीप सिंह पठानियां
6. नूरपुर .................अजय महाजन
7. इंदौरा (सुरक्षित).........कमल किशोर
8. फतेहपुर.................सुजान सिंह पठानियां
9. जवाली............. चंदर कुमार
10. देहरा.............. सुश्री पीप्लव ठाकुर
11.जासवान-प्रागपुर.........सुरिंदर मनकोटिया
12.जवालामुखी ..............संजय रतन
13. जयसिंहपुर(सुरक्षित).........यदविंदर गोमा
14.सुल्लाह.......................जगजीवन पाल
15. नागरोटा..................जीएस बाली
16. कांगड़ा ....................पवन काजल
17. धर्मशाला............. सुधीर शर्मा
18. वैजनाथ(सुरक्षित) .......किशोरी लाल
19. लाहौल-स्पीति(सुरक्षित).........रवि ठाकुर
20. बंजार...................आदित्य विक्रम सिंह
21. अन्नी सुरक्षित .........बंसी लाल
22. कारसोग(सुरक्षित)..........मंशा राम
23. सुंदर नगर....................सोहन लाल ठाकुर
24. नाचन(सुरक्षित).......... लाल सिंह कौशल
25. शेराज....................... चेतराम ठाकुर
26. दारंग.........................कौल सिंह ठाकुर
27. जोगिंदर नगर.................जीवन लाल ठाकुर
28. धर्मपुर .....................चंदर शेखर
29 बाल्ह (सुरक्षित)..............प्रकाश चौधरी
30. सरकाघाट..............पवन ठाकुर
31. भोरनाज (सुरक्षित)...........सुरेश कुमार
32. सुजानपुर .....................राजेंद्र राणा
33. हमीरपुर .................कुलदीप पठानियां
34. बारसार...................इंदरदत्त लखनपाल
35. नादौन................सुखविंदर सिंह सूखू
36. चितापूर्णी (सुरक्षित)...........कुलदीप कुमार
37. गागरेट......................राकेश कालिया
38. हरोली......................मुकेश अग्निहोत्री
39. ऊना ..............सतलपाल राजादा
40. झंदुता (सुरक्षित)............डॉ बीरू राम किशोर
41. घुमारविन ................राजेश धड़मणी 
42. बिलासपुर....................बंबर ठाकुर 
43. श्रीनैना देवी जी.................राम लाल ठाकुर 
44. अर्की..............वीरभद्र सिंह 
45. दून.................राम कुमार 
46. सोलन (सुरक्षित)............कर्नल धनी राम शाडिल्य 
47. कसौली (सुरक्षित)...........विनोद सुल्तानपुरी 
48. पछाड़ (सुरक्षित)...........गंगू राम मुसाफिर 
49. नाहन................अजय सोलंकी 
50.श्रीरेणुकाजी (सुरक्षित)..........विनय कुमार 
51.पाओंटा साहिब.............किरनेश जंग 
52. शिलाही.............हर्षवर्धन चौहान 
53. चौपाल...........सुभाष मंगलेट 
54.कासुमपटी...............अनिरुद्ध सिंह 
55. शिमला................हरभजन सिंह भज्जी 
56. जुबाल-कोडखाई..............रोहित ठाकुर 
57. रामपुर (सुरक्षित )...........नंद लाल 
58. रोहुरू (सुरक्षित).........मोहन लाल ब्राक्टा 
59. किन्नौर (सुरक्षित)...........जगत सिंह नेगी

कोई टिप्पणी नहीं: