भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद ,तीन तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 अक्तूबर 2017

भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद ,तीन तस्कर गिरफ्तार

nepali-liquor-seized-in-madhubani
मधुबनी 07 अक्टूबर, बिहार में मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के निकट से पुलिस आज ने भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर विरौल-सुखेत पथ पर ब्रह्मस्थान के निकट ऑटो रिक्शा को रोककर तलाशी ली गयी। इस दौरान ऑटो रिक्शा में छुपाकर ले जाया जा रहा 597 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया । सूत्रों ने बताया कि मौके से तीन तस्कर सुजीत ठाकुर , मोहम्मद रहीम मंसूरी और मोहम्मद अनवर को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: