पाकिस्तान ने 68 भारतीय मछुआरों को रिहा किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 29 अक्तूबर 2017

पाकिस्तान ने 68 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

pakistan-releases-68-indian-fishermen
इस्लामाबाद 29 अक्टूबर, पाकिस्तान ने सद्भावना के रूप में रविवार को 68 भारतीय मछुआरों को रिहा किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची की एक जेल से रिहा कर दिया गया। उन्हें सोमवार को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। सिंध प्रांत के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि अधिकारियों को इस्लामाबाद स्थित गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद मछुआरों को रिहा किया गया। पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से एक-दूसरे देशों के उन मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं, जो मछली पकड़ने के लिए जल सीमा पार कर जाते हैं। दोनों देशों में समुद्री सीमा को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने इस वर्ष जुलाई में 78 भारतीय मछुआरों के एक समूह को रिहा किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: