सानिया, बोपन्ना क्वार्टरफाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 अक्तूबर 2017

सानिया, बोपन्ना क्वार्टरफाइनल में

sania-bopanna-enters-quarter-final
बीजिंग 04 अक्टूबर, भारत की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शीर्ष पुरूष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने अपने जोड़ीदारों के साथ यहां चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। विश्व रैंकिंग में नौवें नंबर की खिलाड़ी सानिया ने अपनी चीनी जोड़ीदार शुआई पेंग के साथ अंतिम-16 राउंड वर्ग के मुकाबले में डेमी शुर्स और एलिस मर्टेंस की जोड़ी को लगातार सेटों में 7-5, 6-2 से पराजित किया। टूर्नामेंट में तीसरी वरीय सानिया-शुआई की जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी। वह अब सेमीफाइनल में प्रवेश के लिये चीनी ताइपे की हाओ चिंग चान तथा कोर्नेट एलाइज और कैटरीना सिनियाकोवा तथा बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी के बीच विजेता से भिड़ेंगी। वहीं पुरूष युगल भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर से उरूग्वे के पाब्लो क्यूवास के साथ जोड़ी बनाकर खेल रहे हैं और उन्होंने चीन की वाइल्ड कार्ड जोड़ी गोंग माओशिन तथा झांग ज़ी को अंतिम-16 राउंड में एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-4 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। वह अगले मैच में हेनरी कोंटिनेन और और जॉन पीयर्स की शीर्ष वरीय जोड़ी से भिड़ेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: