मधुबनी : आम आदमी पार्टी ने धोखा दिवस मनाया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 नवंबर 2017

मधुबनी : आम आदमी पार्टी ने धोखा दिवस मनाया।

Aap-madhubani-dhokha-diwas
मधुबनी, 08 नवंबर। नोटबन्दी के एक साल होने के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी पूरे देश मे धोखा दिवस मना रही है। इसी क्रम में सूड़ी हाई स्कूल से एक मोटरसाइकिल जुलूस का आयोजन किया गया। मोटरसाइकिल जुलूस के नेतृत्वकर्ता लोकसभा प्रभारी अभयानंद झा, बेनीपट्टी विधानसभा प्रभारी ललित राज यादव, हरलाखी विधानसभा प्रभारी गणपति चौधरी, मधुबनी विधानसभा प्रभारी मोहम्मद जावेद, एहतेशाम अहमद, अशोक साह थे। मोटरसाइकिल जुलूस के माध्यम से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नोटबन्दी के खिलाफ नारा लगाते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। जुलूस को संबोधित करते हुए अभयानंद झा ने कहा कि मोदी जी ने नोटबन्दी करते हुए घोषणा किया था कि कालाधन समाप्त हो जाएगा, आतंकवाद और नक्सलवाद पर लगाम लगेगा, देश प्रगति करेगा। लेकिन हुआ उल्टा, रियल स्टेट बर्बाद हो गया जिसके चलते लाखों मजदूर बेरोजगार हो गए। आतंकवादी हमला जारी है। बड़े बड़े अर्थशास्त्री ने इसे आत्मघाती फैसला बताया था जो सच साबित हो रहा है। नोटबन्दी के बाद जी एस टी लगा कर मोदी जी ने देश के खुदरा व्यापार को बर्बाद कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: