मधुबनी : भाजपा ने मनाया काला धन मुक्ति दिवस, विरोधियों को दी नसीहत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 नवंबर 2017

मधुबनी : भाजपा ने मनाया काला धन मुक्ति दिवस, विरोधियों को दी नसीहत

Bjp-madhubani-celebrate-kaladhan-day
मधुबनी, 08 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी की मधुबनी इकाई ने जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर की अध्यक्षता में मधुबनी रेलवे स्टेशन पर राज्यव्यापी कालाधन मुक्ति दिवस मनाया। स्टेशन परिसर में आहूत किये गए सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने की। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा काला धन पर किये गए हमले से आतंकी गतिविधियों में कमी आई है वहीं ढाई लाख फर्जी कंपनी जो कालाधन को सफेद कर्म में लिय थी पर भारत सरकार की कार्रवाई कर पैतालीस हजार करोड़ का कालाधन उजागर किया है। झंझारपुर के सांसद वुरेबदर चौधरी ने कहा नोटबंदी ने काली कमाई करने वालों की कमर तोड़ दी है। जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने कहा कि नोटबंदी एवम जीएसटी के बाद भारत विकास तंत्र के रूप में आर्थिक आज़ादी की ओर बढ़ कर नए युग की शुरुआत की है। सभा को पूर्व विधायक रामदेव महतो, अरुण शंकर प्रसाद, हरिभूषण ठाकुर बचौल, पूर्व जिला अध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर सहित अजय भगत, महेंद्र पासवान, नागेंद्र राउत, प्रो गंगाराम झा, प्रो सर्वनारायन मिश्र, राधा देवी, संजय राम, मनोजकुमार मुन्ना सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।  

कोई टिप्पणी नहीं: