भाजपा ने मनाया कालाधन मुक्ति दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 नवंबर 2017

भाजपा ने मनाया कालाधन मुक्ति दिवस


bjp-celebrates-black-money-free-day
भोपाल 08 नवंबर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई ने नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होने पर आज प्रदेश भर में ‘कालाधन मुक्त दिवस’ मनाया। प्रदेश भाजपा के सूत्रों से यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के 56 संगठनात्मक जिलों के 833 मंडलों में मशाल जुलूस, संगोष्ठियों का आयोजन हुआ। विभिन्न जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर नोटबंदी के फायदे से जनता को अवगत कराया गया। भोपाल के 19 मंडलों में मशाल जुलूस निकाला गया। अरेरा मंडल के 12 नंबर स्टॉप से निकले मशाल जुलूस का नेतृत्व जिला अध्यक्ष एवं विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने किया। इसमें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। विधानसभा स्तर पर विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। भोपाल जिला ग्रामीण के बैरसिया में विधायक विष्णु खत्री एवं जिला अध्यक्ष गोपाल मीणा के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क से बस स्टेण्ड तक मशाल जुलूस निकाला गया। ग्वालियर, जबलपुर, सीहोर, गुना, विदिशा, रायसेन, मुरैना, झाबुआ, बड़वानी आदि में भी 'कालाधन मुक्त दिवस' पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर मशाल जुलूस, बाइक रैली, संगाष्ठी आदि का आयोजन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: