उत्तराखंड में किसानों के कर्ज माफ नहीं होंगे : मुख्यमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 नवंबर 2017

उत्तराखंड में किसानों के कर्ज माफ नहीं होंगे : मुख्यमंत्री

farmers-debt-will-not-be-forgiven-in-uttarakhand
नई दिल्ली 3 नवंबर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार किसानों के कर्ज माफ करने की स्थिति में नहीं है और वह बेहद कम ब्याज दर पर किसानों को ऋण देने की योजना बना रही है। रावत ने राज्य में अपनी सरकार के कामकाज को रेखांकित करने के लिए यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम राज्य में किसानों के कर्ज माफ नहीं कर सकते।" भाजपा के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पर पहले से ही 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज है और वह किसानों को निम्न दर पर ऋण देने की योजना बना रही है।उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने किसानों को दो प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज देने का फैसला किया है, जिसका उपयोग वे किसी भी गतिविधियों के लिए कर सकते हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: