शरद गुट ने किया नयी पार्टी के गठन का ऐलान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 नवंबर 2017

शरद गुट ने किया नयी पार्टी के गठन का ऐलान

sharad-announce-new-party
नयी दिल्ली, 27 नवंबर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुट वाले जनता दल (यू) से ‘तीर’ चुनाव चिह्र हारने के बाद पार्टी के बागी शरद गुट ने एक हफ्ते के अंदर नयी पार्टी गठित करने का आज ऐलान किया लेकिन अभी उसका कोई नाम तय नहीं किया है। शरद गुट की यहां बुलायी गयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आपात बैठक में यह फैसला किया गया । फिलहाल तमिलनाडु पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के राजशेखरन को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया है । गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शरद गुट ने चुनाव लड़ने के लिए अपने पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष छाेटुभाई वासवा के नेतृत्व में भारतीय ट्राइबल पार्टी नाम का नया दल पंजीकृत कराया है । इसलिए श्री राजशेखरन के नया अध्यक्ष बनाया गया है । पार्टी महासचिव अरूण श्रीवास्तव ने बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं: