भिक्षु प्रज्ञानंद के अधूरे कार्यो को पूरा करेगी उप्र सरकार : योगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 दिसंबर 2017

भिक्षु प्रज्ञानंद के अधूरे कार्यो को पूरा करेगी उप्र सरकार : योगी

government-will-complite-pragyaanand-work-yogi
लखनऊ, 2 दिसम्बर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उप्र सरकार बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद के अधूरे कार्यो को पूरा करेगी। दिल्ली से शनिवार को लौटे मुख्यमंत्री योगी हवाईअड्डे से सीधे रिसालदार पार्क पहुंचे और बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद को श्रद्धाजंलि दी। योगी ने कहा, "धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रज्ञानंद ने अभूतपूर्व कार्य किया है। भिक्षु प्रज्ञानंद का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार होगा। भिक्षु प्रज्ञानंद और बौद्ध धर्म से जुड़े कार्यो को पूरा करने का उप्र सरकार हर संभव प्रयास करेगी।" मुख्यमंत्री ने कहा कि भिक्षु प्रज्ञानंद ने बौद्ध धर्म के मठों का निर्माण कराने और धर्म का प्रचार करने में अहम भूमिका निभाई। योगी ने भिक्षु प्रज्ञानंद को सरकार और अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी बौद्ध विहार जाकर भिक्षु प्रज्ञानंद की देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का निधन अपूर्णीय क्षति है। उनके अधूरे कार्यो को पूरा किया जाएगा। मायावती ने भी रिसालदार पार्क पहुंचकर बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद के पार्थिव शरीर का दर्शन किया और श्रद्धांजलि दी। बौद्ध भिक्षु भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद का अंतिम संस्कार श्रावस्ती में होगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर को दीक्षा देने वाले बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का दो दिन पहले केजीएमयू में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर लालकुंआ के रिसालदार पार्क के बुद्ध विहार में रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: