नेपाल में वामपंथी गठबंधन ने 72 सीटों पर जीत दर्ज की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 दिसंबर 2017

नेपाल में वामपंथी गठबंधन ने 72 सीटों पर जीत दर्ज की


  • बहुमत की तरफ बढ़ रहा है गठबंधन

left-moving-for-mejority-in-nepal
काठमांडो, 10 दिसंबर, नेपाल में वामपंथी गठबंधन संसदीय चुनाव में बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अब तक घोषित हुए 89 सीटों के परिणाम में से 72 सीट पर वामपंथी गठबंधन जीत दर्ज कर चुकी है। इस ऐतिहासिक चुनाव से कई लोगों को देश में राजनीतिक स्थिरता आने की उम्मीद है। पूर्व प्रधानमंत्री के पी ओली के नेतृत्व वाली नेकपा-एमाले और पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के नेतृत्व वाली नेकपा माओवादी ने प्रांतीय और संसदीय चुनावों के लिए गठबंधन बनाया था। चुनाव आयोग से जारी परिणाम के अनुसार नेकपा-एमाले ने 51 सीटें जीती हैं जबकि उसके सहयोगी नेकपा-माओवादी केन्द्र ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने वाली सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस को सिर्फ 10 सीटें मिली हैं। दो मधेसी पार्टियों को दो सीटों पर जीत हासिल हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई के नेतृत्व वाली नया शक्ति पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। बचे हुए 76 सीटों के लिए मतों की गठना चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: