क्रोध के खिलाफ गरिमा से लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं पर गर्व : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 दिसंबर 2017

क्रोध के खिलाफ गरिमा से लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं पर गर्व : राहुल गांधी

proud-on-worker-for-good-way-of-fight-rahul-gandhi
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को 'क्रोध के खिलाफ गरिमा' से लड़ने के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि गुजरात व हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस का सबसे मजबूत पक्ष पार्टी की 'शालीनता व साहस' रहा। गांधी ने ट्वीट किया, "मेरे प्यारे कांग्रेसी भाइयों व बहनों, आपलोगों ने मुझे काफी गौरवान्वित किया। आप जिनसे लड़े उनसे अलग हो, क्योंकि आपने गरिमा के साथ क्रोध से मुकाबला किया। आपने सभी को बता दिया कि कांग्रेस का सबसे मजबूत पक्ष इसकी शालीनता व साहस है।" गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा स्पष्ट जीत की ओर बढ़ रही है, वहीं संघर्ष के बावजूद कांग्रेस पार्टी को गुजरात में निराशा हाथ लगी।

कोई टिप्पणी नहीं: