राहुल ने गुजरात के जन स्वास्थ्य पर मोदी से किये सवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 दिसंबर 2017

राहुल ने गुजरात के जन स्वास्थ्य पर मोदी से किये सवाल

rahul-asks-modi-about-public-health-in-gujrat
नयी दिल्ली, 06 दिसंबर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में जन स्वास्थ्य की लचर हालत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आज सवाल किया कि राज्य में जन स्वास्थ्य की खराब हालत क्यों हैं। श्री गांधी ने ट्विटर पर आठवां सवाल दागते हुए श्री मोदी पर तीखे तंज किये और कहा कि गुजरात पिछले 22 सालों का हिसाब मांग रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ 22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब।” कांग्रेस नेता ने गुजरात के जन स्वास्थ्य के आंकड़े ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि 39 प्रतिशत बच्चे कुपोषण से ग्रस्त है। प्रति 1000 में 33 नवजात मौत के शिकार हो जाते हैं।  राज्य में महंगी स्वास्थ्य सेवा पर श्री गांधी ने कहा, “चिकित्सा के बढ़ते हुए भाव डाक्टरों का घोर अभाव। भुज में एक 'मित्र' को 99 साल के लिए दिया सरकारी अस्पताल, क्या यही है आपके स्वास्थ्य प्रबंध का कमाल?” कांग्रेस उपाध्यक्ष गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रचार करते हुए राज्य के संबंध में प्रधानमंत्री से प्रतिदिन एक सवाल पूछ रहे हैं। कल श्री गांधी ने आवश्यक वस्तुओं के दामों को लेकर श्री मोदी से सवाल किये थे।

कोई टिप्पणी नहीं: