दरभंगा : कुख्यात अपराधी विकास झा समेत छह गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 दिसंबर 2017

दरभंगा : कुख्यात अपराधी विकास झा समेत छह गिरफ्तार

vikas-jha-arrested-in-darbhanga
दरभंगा 11 दिसंबर,  बिहार में दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना के रामभद्रपुर गांव से पुलिस ने आज कुख्यात अपराधी विशाल झा समेत छह लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर रामभद्रपुर स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गयी। इस दौरान रामभद्रपुर पंचायत के मुखिया एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष उज्जवल झा के छोटा भाई  विशाल झा समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से चार पिस्तौल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। श्री अहमद ने बताया कि विशाल झा पहले भी कई बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: