झारखंड में सड़क दुर्घटना में 12 की मौत, चार घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जनवरी 2018

झारखंड में सड़क दुर्घटना में 12 की मौत, चार घायल

12-killed-four-injured-in-road-accidents-in-jharkhand
गुमला 14 जनवरी, झारखंड में गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के पलमा डीपा राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के नजदीक आज रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह बताया कि पलमा डीपा राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के समीप एक ट्रक ने टैम्पो को टक्कर मार दी जिसमें टैम्पो में सवार 16 लोगों में से 12 लाेगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया है। मृतकों में छह महिलाएं, चार बच्चे और दो पुरुष हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं और भरनो प्रखंड के जतरगड़ी गांव के रहने वाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: