त्रिपुरा में भाजपा की 44 उम्मीदवारों की सूची जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 जनवरी 2018

त्रिपुरा में भाजपा की 44 उम्मीदवारों की सूची जारी

bjp-announces-44-candidates-for-tripura-poll
नयी दिल्ली, 27 जनवरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोर समिति ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की सूची आज जारी कर दी। राज्य विधानसभा की 60 सीटों में भाजपा 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  केंद्रीय चुनावसमिति ने त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड के उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में यहां एक बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली और अन्य मौजूद थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विप्लव कुमार देव अगरतला की प्रतिष्ठित सीट वनमालीपुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि उपाध्यक्ष सुवल भौमिक सोनामुड़ा सीट और रामपडा जमातिया अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित बागमा सीट से उम्मीदवार बनाये गये हैे। इसके साथ ही महासचिव प्रतिमा भौमिक को धानुपर निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री माणिक सरकार के खिलाफ खड़ा किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: