मधुबनी : रहिका में मानव श्रृंखला हेतु आमसभा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 जनवरी 2018

मधुबनी : रहिका में मानव श्रृंखला हेतु आमसभा

dm-took-meeting-in-rahika
मधुबनी, 11,जनवरी, 18 श्री शीर्षत कपिल अशोक,जिला पदाधिकारी,मधुबनी द्वारा गुरुवार को उच्च विद्यालय रहिका में मानव श्रृंखला हेतु आयोजित आमसभा में भाग लिए। उपस्थित पदाधिकारियो द्वारा लोगो को बाल विवाह एवं  दहेज उन्मूलन हेतु आयोजित मानव श्रृंखला के महत्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा उमगांव स्थित उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित सिल्वर जुबली चैंपियन क्रिकेट  प्रतियोगिता में भाग लिए।क्रिकेट प्रतियोगिता में उपस्थित लोगों से जिला पदाधिकारी ने 21 जनवरी को निर्धारित मानव श्रृंखला निर्माण में  भाग लेकर सहयोग की अपील किये। जिला पदाधिकारी द्वारा युवाओं की हौसला अफजाई के लिए स्वयं मैदान में उतरे। और एक बॉल खेले और उस पर शानदार छक्का जड़े। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा उच्च विद्यालय,जयनगर में आयोजित आमसभा में भाग लिए। और लोगो से 21.01.18 को निर्धारित मानव श्रृंखला में भाग लेने की अपील किये। तत्पश्चात जयनगर अनुमंडल के पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय में मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक किये एवं पदाधिकारियो को आवश्यक निदेश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं: