मधुबनी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करेगी प्रतियोगिता का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

मधुबनी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करेगी प्रतियोगिता का आयोजन

exam-by-abvp
झंझारपुर, 04 जनवरी, आगामी युवा दिवस(12 जनवरी) को युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के सुअवसर पर अभाविप की नगर इकाई झंझारपुर जिला स्तरीय क्विज और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करेगी भाषण का विषय "युवा शक्ति" रखा गया है। भाषण हिन्दी, अंग्रेजी और मैथिली तीनो भाषाओं में दिया जा सकता है। इस आशय की जानकारी नगर अध्यक्ष शंकर झा ने आज नगर इकाई की बैठक के बाद दी। बैठक मे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चेकितान कौण्डिन्य, अभिनव ठाकुर,नगर मंत्री हिमकर,श्याम भजन कामत, भास्कर कुमार,विष्णु विज्ञान,रजनीश,अभिषेक, गणेश,केशव,बमबम,धर्मेंद्र कुमार,विपुल, विकास झा,रंजन वर्णवाल, मुन्ना साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: