विदेशी मुद्रा भंडार 414.78 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 26 जनवरी 2018

विदेशी मुद्रा भंडार 414.78 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

foreign-exchange-reserves-414-78-billion-dollars-record-levels
मुंबई 26 जनवरी, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार छठे सप्ताह तेजी दर्ज की गयी और 19 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 95.91 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 414.78 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 2.70 अरब डॉलर बढ़कर यह 413.83 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा आज यहाँ जारी आँकड़ों के अनुसार, 19 जनवरी को समाप्त सप्ताह के विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 93.46 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह 390.77 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार 20.42 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि भी 1.41 करोड़ डॉलर बढ़कर सप्ताहांत पर 2.06 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 1.04 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.53 अरब डॉलर पर रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: