अंधराठाढ़ी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढ़ी। सोमबार की रात ठाढ़ी गांव के सहदेव राय के घर हुई अग्नि कांड में गृहस्वामी की हुई मौत हो गयी। सहदेव राय की मौत और उनके घर हुई अगलगी की घटना से पूरे गांव के लोग गमगीन है। कुछ साल पहले उनके पुत्र हरि राय की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी थी। परिवार में विधवा पुत्रबधू के अलावे दो छोटे छोटे बच्चे है। अगलगी की घटना में घर में रखे अनाज कपड़ा बर्तन समेत सभी समान जल कर राख हो गया है। उनके वच्चो को मुँह के निवाला समेत सभी कपड़ा तक जल गया। जन सहयोग से तत्काल जरूरत के समान कपड़ा आदि की भी उपलब्ध करायी जा रही है। घटना की जानकारी होते ही पंचायत के मुखिया महेंद्र राय, पंसस बिक्रम मंडल, छोटू राय, गंगाई मंडल, राम परीक्षण ठाकुर ने अंचल अधिकारी बिष्णु देव सिंह के साथ घटना स्थल का मुआयना किया । मृतक के परिजनों को दिलासा दिया और ढांढस बंधाया। अंचल अधिकारी ने मृतक के परिजनों को भरोषा दिला की जो भी संभव सहायता है सरकार की ओर से वो सारी सुबिधा दी जायेगी। कांग्रेस महिला सेल की पंसस बिक्रम मंडल, मुखिया महेंद्र राय और कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष छोटू राय ने राज्य सरकार से अगलगी के कारण हुई सहदेव राय की मौत पांच लाख रुपये मुआबजे और उनकी बिधवा पुत्रवधु को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
मंगलवार, 23 जनवरी 2018
मधुबनी : अग्निकांड में गृहस्वामी की हुई मौत हो गयी।
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें