अंधराठाढी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढ़ी। रविवार को संपन्न मानव श्रृंखला में जागरुक लोगों की भरपूर सहभागिता रही। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद कुमार मेहता, जिला परिषद सदस्य शुभंकर झा, संजय कुमार यादव, आशा देवी, प्रमुख शुभेश्वर यादव, उपप्रमुख मोतिउर्रह्मान, वार्ड सदस्य महा संघ , प्रमुख केशव कुमार चौधरी, मो वसीम, प्रखंड जदयू अध्यक्ष अजित कुमार महतो, भाजपा नेता चंद्र कुमार चौधरी, संजय कुमार चौधरी, मुखिया महेंद्र राय, अरविंद कुमार चौधरी, राजाराम कामत, सज्जन ठाकुर, समन्वयक हरिमोहन चौधरी, जीविका के विजय कुमार, संजीव कुमार चौधरी सहित पंचायत के मुखिया, सरपंच, पंसस, शिक्षक, शिक्षिका, स्कूली बच्चे, जीवीका समुह से जुड़ी महिलाएं, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका और स्थानीय प्रबुद्धजनों की भारी जमघट लगी थी। प्रखंड मुख्यालय बाजार व्यवसायी संघ की ओर से उदय कुमार मेहता और दूली चंद्र महतो ने मानव श्रृंखला में खड़े लोगों के लिए 28 कार्टून पारले जी बिस्कुट दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए जागरूकता जरूरी है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते उन्होंने भी अल्पाहार के लिए बिस्कुट केक अपना समर्थन और सहयोग दिया है। उधर राजद कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला को पूरी तरह फ्लॉप बताया है। उन्होंने कहा कि इसे सफल बनाने में सरकार और प्रशासन ने जी तोड़ मेहनत की थी। काफी धन भी खर्च किया था। इसका असफल होना साबित करता है कि आम जनता श्रृंखला को बनाने में उत्सुक नहीं थी और उन्होंने सरकार की इस योजना को खारिज कर दिया है।
रविवार, 21 जनवरी 2018
मधुबनी : संपन्न मानव श्रृंखला में जागरुक लोगों की भरपूर सहभागिता रही
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें