बल्लेबाजों के शर्मनाक समर्पण से हारा भारत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 9 जनवरी 2018

बल्लेबाजों के शर्मनाक समर्पण से हारा भारत

india-surrendered-in-cape-town
केपटाउन, 08 जनवरी, स्टार बल्लेबाजों के शर्मनाक समर्पण ने तेज गेंदबाजों की ऐतिहासिक मेहनत पर पानी फेर दिया और भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे ही दिन सोमवार को 72 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम 208 रन के लक्ष्य के सामने 42.4 अोवर में 135 रन पर ढेर हो गई। भारतीय तेज गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 41.2 अोवर में 130 रन पर ढेर कर शानदार मौका बनाया था। लेकिन स्टार भारतीय बल्लेबाजों ने इस मौके को दोनों हाथों से लुटा दिया। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेर्नाेन फिलेंडर ने 15.4 ओवर की घातक गेंदबाजी में 42 रन देकर छह विकेट झटक लिए। मोर्न माेर्कल ने 39 रन पर दो विकेट और कैगिसो रबादा ने 41 रन पर दो विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

कोई टिप्पणी नहीं: