लालू चारा घोटाला मामले में अदालत में हाजिर हुये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 12 जनवरी 2018

लालू चारा घोटाला मामले में अदालत में हाजिर हुये

lalu-face-trial-by-vc
रांची 11 जनवरी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज यहां चारा घोटाला के नियमित मामले 38 ए /96 और 47 ए/96 में वीडियो कांफ्रेसिंग के माघ्यम से केन्द्रीय जांच ब्यूरों की विशेष अदालत में हाजिर हुये। बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार में सजा काट रहे श्री यादव चारा घोटाला के नियमित मामले 38 ए /96 में केन्द्रीय जांच ब्यूरों के विशेष न्यायाघीश शिवपाल सिंह की ई कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माघ्यम से अपनी पेशी दी । इसके अलावा श्री यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माघ्यम से ही चारा घोटाला के नियमित मामले 47 ए /96 में न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में भी अपनी हाजरी दर्ज कराई । चारा घोटाला का 38 ए /96 मामला दुमका कोषागार से तीन करोड़ 97 लाख रूपये के अवैध निकासी का है जबकि 47 ए /96 मामला डोरंडा कोषागार से 184 करोड रूपये से अधिक निकासी का है ।

कोई टिप्पणी नहीं: