..जब समुराई अवतार में नजर आईं माधुरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 जनवरी 2018

..जब समुराई अवतार में नजर आईं माधुरी

madhuri-in-new-avtr
मुंबई, 3 जनवरी, बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने टोक्यो में नए साल का जश्न मनाया और इस दौरान उन्हें समुराई अवतार लेते देखा गया। माधुरी ने ट्विटर पर एक फोटो साझा की है, जिसमें उन्हें समुराई मुकुट पहने और हाथ में तलवार पकड़े देखा जा रहा है। अभिनेत्री ने अपने ट्विटर पर बुधवार को इस फोटो को साझा किया। एक संदेश में उन्होंने लिखा, "समुराई मुकुट और तलवार पकड़कर देखी। विश्व में योद्धाओं को इस प्रकार की चीजें पहनने और घोड़े की सवारी करते हुए तलवार के साथ लड़ने के लिए काफी मजबूत होना पड़ता है। समुराई योद्धाओं को सलाम।" माधुरी को पिछली बार बड़े पर्दे पर 2014 में आई फिल्म 'गुलाब गैंग' में देखा गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: