भोपाल : साहित्य संस्था निर्भया की कार्यकारिणी का गठन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 जनवरी 2018

भोपाल : साहित्य संस्था निर्भया की कार्यकारिणी का गठन

  • प्रमिला बनीं सर्वसम्मति से अध्यक्ष

nirbhaya-staiblished
भोपाल (आर्यावर्त डेस्क) 28 जनवरी । नवसृजित निर्भया साहित्य संस्था की कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। बरखेड़ा स्थित व्यायाम शाला में हुई एक साहित्यिक बैठक में 13 सदस्यीय समिति के नाम सर्वसम्मति से तय किये गए, जिसमें कवयित्री प्रमिला झरबड़े को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निर्भया साहित्य संस्था की नवगठित कार्यकारिणी में मनोरमा मनु सचिव, चरण सिंह कुकरेजा उपाध्यक्ष, प्रचार सचिव टी.एस. ठाकुर तेज और संरक्षक अशोक निर्मल होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में हरिकृष्ण चतुर्वेदी, विनीता भारती, प्रियंका राजपूत, अभिषेक अरजरिया, कमलेश वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, अशोक विश्वकर्मा व्यग्र बिहारी लाल सोनी और सीमा हरि शर्मा भी सम्मिलित किये गए हैं। उपनगर भेल क्षेत्र में निर्भया साहित्य संस्था की कार्यकारिणी समिति के गठन पर सुधि साहित्यकारों और काव्य मनीषियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमिला ने बताया कि नवोदित रचनाकारों को प्रोत्साहित करने और मंच उपलब्ध कराने के लिए निर्भया साहित्य संस्था का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि समाज में ऐसे बहुत से रचनाकार हैं जो लिख तो बहुत अच्छा लेते हैं परंतु मंच पर प्रस्तुत नहीं कर पाते। कुछ काव्य लेखन कला को सीखना भी चाहते हैं। ऐसे सभी इच्छुक रचनाकारों के लिए कार्यक्रम एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का काम भी करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: