राहुल गांधी को छठी पंक्ति में बिठाना माेदी सरकार की घटिया राजनीति: कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 26 जनवरी 2018

राहुल गांधी को छठी पंक्ति में बिठाना माेदी सरकार की घटिया राजनीति: कांग्रेस

rahul-gandhi-sixth-line-sitting-modi-government-bad-politics-congress
नई दिल्ली,26 जनवरी, राजधानी दिल्ली में आज 69वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में काग्रेंस अध्यक्ष राहुल गांधी को इंडिया गेट लान में छठी पंक्ति में स्थान दिए जाने पर पार्टी ने जबर्दस्त प्रतिक्रिया करते हुए इसे मोदी सरकार की घटिया राजनीति करार दिया लेकिन यह भी कहा कि उसके लिए संविधान का यह उत्सव सर्वोपरि है। कांग्रेस पार्टी के मीडिया मामलों के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एक टवीट कर कहा“ पूरे विश्व ने मोदी सरकार की घटिया राजनीति को देखा है और इस घमंडी सरकार ने सभी परंपराओं को ताक पर रखकर जानबूझकर कांग्र्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी काे पहलेे चौथी पंक्ति में सीट दी लेकिन फिर छठी पंक्ति में बिठाया। लेकिन हम इसे तबज्जो नहीं देते और हमारे लिए संविधान का यह उत्सव पहले आता है।” गौरतलब है कि कल कांग्रेस ने श्री गांधी को चौथी पंक्ति में सीट दिए जाने की इस बात को लेकर आलोचना की थी कि वह हमेशा पहले पंक्ति में सीट पाते रहे हैं और इस बार ऐसा करना लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है।

कोई टिप्पणी नहीं: