भाजपा को ‘ईसाई विरोधी’ बताने पर रिजिजू ने की कांग्रेस की आलोचना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जनवरी 2018

भाजपा को ‘ईसाई विरोधी’ बताने पर रिजिजू ने की कांग्रेस की आलोचना

rijiju-slams-cong-for-describing-bjp-as-anti-christian-outfit
नयी दिल्ली 22 जनवरी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भाजपा को ‘ईसाई विरोधी’ बताकर उसके खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिए कांग्रेस की कड़ी अालोचना की है। श्री रिजिजू ने टि्वट कर कहा है, “ हवा बदल रही है। कांग्रेस का पर्दाफाश हो गया है बार बार झूठ बोलने से झूठ सच नहीं हो जाता। ” उनका यह टि्वट ऐसे समय आया है जब सोशल मीडिया साइट पर चुनाव वाले राज्य नागालैंड में भाजपा का झंडा लगाकर जा रहे चर्च के एक वाहन का फोटो छाया हुआ है। श्री रिजिजू ने कहा है कि चर्च के वाहन पर भाजपा का झंडा कांग्रेस के इस दुष्प्रचार का जवाब है कि कांग्रेस ‘ईसाई विरोधी’ है।

कोई टिप्पणी नहीं: