बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में सायना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 जनवरी 2018

बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में सायना

saina-qualifies-for-quarter-final-of-indonesia-masters
जकार्ता 25 जनवरी, भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा, गुरुवार को सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने भी पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वर्ल्ड नम्बर-10 सायना ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में चीन की चेन शियाओशिन को 37 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-12, 21-18 से मात दी। सायना का सामना अब क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को मलेशिया की गो जिन वेई और भारत की पी.वी. सिंधु के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता खिलाड़ी से होगा। इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में रंकीरेड्डी और चिराग ने चीनी ताइपे की लियाओ मिन चुन और सु चिंग हेंग की जोड़ी को 32 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-17, 21-16 से हराया। रंकीरेड्डी और चिराग की भिड़ंत अब क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के मेड्स कोनराड पीटरसन और मेड्स पीलेर कोल्डिंग की जोड़ी से होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: