शिल्पा शिंदे बनीं ‘बिग बॉस 11’ की विजेता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 जनवरी 2018

शिल्पा शिंदे बनीं ‘बिग बॉस 11’ की विजेता

shilpa-shinde-won-bigboss11
लोनावला, 14 जनवरी, टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे आज रात लाइव वोटिंग के जरिये रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 11वें सीजन की विजेता बन गयीं। उन्होंने हिना खान को हराकर खिताब अपने नाम किया। कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा एवं सोशल मीडिया पर कराए गए सर्वेक्षणों में शिल्पा शिंदे विजेता बनकर उभरी थीं। शिल्पा को मनोरंजन के उनके दिलचस्प अंदाज के लिए दर्शकों ने काफी पसंद किया और इस वजह से ही वह विजेता बनकर सामने आयीं। पिछले साल एक अक्तूबर को शुरू हुए टीवी कार्यक्रम का आज रात फिनाले था। आखिरी दौर में शिल्पा और हिना बची थीं। इससे पहले आज विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा कम वोट पाकर जीत की दौड़ से बाहर हो गए। फिनाले में हिंदी फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार कार्यक्रम के प्रस्तोता सलमान खान के साथ विशेष मेहमान थे। कलर्स चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले इस बार के शो में कुल 19 प्रतिभागी थे।

कोई टिप्पणी नहीं: