मधुबनी : पुरे प्रखंड परिक्षेत्र में दो दिवसीय सरस्वती पूजा धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक मनाई गयी। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जनवरी 2018

मधुबनी : पुरे प्रखंड परिक्षेत्र में दो दिवसीय सरस्वती पूजा धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक मनाई गयी।

students-celebrate-sarswatipuja-madhubani
अंधराठाढ़ी/मधुबनी, 23 जनवरी । पुरे प्रखंड परिक्षेत्र में दो दिवसीय सरस्वती पूजा धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक मनाई गयी। मंगलवार को माँ वीनावादिनी के बिसर्जन के साथ ही सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी। प्रखंड के ठाढ़ी सहित सभी पंचायतो और गांवों में पूजा की धूम रही। जगह जगह पंडाल बनाकर सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधिविधान से पूजा की गयी। प्रखंड में पूजा के साथ साथ पूजा स्थलों पर भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आजोजित किया गया था। कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर अंधरा ठाढ़ी और रुद्रपुर थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर विभिन्न पूजा स्थलों का निरिक्षण किया। ठाढ़ी में प्रसिद्ध परमेश्वरी स्थान, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, रुद्रपुर, नवनगर, कर्णपुर, भदुआर,जमैला,   देवहार, सहुरिया, हररी, महरैल, ननौर, धत्ता टोल अंधरा बाज़ार, गनौली, बसवा और मधुबन सहित प्रखंड के विभिन्न महादलित बस्तियों,सरकारी एवं निजी स्कूलो और निज़ी दालानो पर माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर लोगों ने विद्या और बुध्धि का आशीर्वाद माँगा।

कोई टिप्पणी नहीं: