मधुबनी : इस मसाल जुलूस का नेतृत्व जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने किया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 जनवरी 2018

मधुबनी : इस मसाल जुलूस का नेतृत्व जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने किया।

tourch-walk-madhubani-dm
अंधराठाढ़ी/मधुबनी (मोo आलम अंसारी) अंधराठाढ़ी। प्रस्तावित मानव श्रृंखला को लेकर प्रखंड मुख्यालय बाजार में शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला गया। इस मसाल जुलूस का नेतृत्व  जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने किया। जुलूस में एसपी दीपक वर्णवाल, एएसपी निधि रानी, एसडीओ विमल कुमार मंडल, डीडीसी सहित दर्ज़नो  पदाधिकारी भी शामिल थे। जुलूस में मशाल थामे जिलाधिकारी एवं उनकी पीछे।हज़ारो की संख्या में जुटे लोग वाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ नारे लगा रहे थे। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा हम सब को  मिलकर समाज से समाप्त करने का संकल्प लेना होगा। ।21 तारीख को पूरा बिहार मिलकर मानव श्रृंखला बनाने जा रहा है।सभी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।  मशाल जुलूस में बीडीओ आलोक कुमार शर्मा, अंचलाधिकारी विष्णुदेब सिंह, प्रमुख शुभेश्वर यादव, उपप्रमुख मोतिउर्रह्मान, जिप सदस्य शुभंकर झा, संजय यादव थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल, कुणाल कुमार के अलावे दर्ज़नो पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य ,सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता, आशा, आंगनवाड़ी सेविका सहायिका के साथ साथ सैकड़ो आम लोग शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: