दरभंगा : LNMU समाजशास्त्र विभाग के नए विभागाध्यक्ष बने डॉ विनोद कुमार चौधरी। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

दरभंगा : LNMU समाजशास्त्र विभाग के नए विभागाध्यक्ष बने डॉ विनोद कुमार चौधरी।

dr binod kumar chahudhry
दरभंगा (आर्यावर्त डेस्क) 28 फ़रवरी , आज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मीरा मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के उपरांत प्रोफेसर विनोद कुमार चौधरी ने नए विभागाध्यक्ष का कार्यभार लिया। डॉ चौधरी जानेमाने समाजशास्त्री के साथ साथ वरीय शिक्षक है। ये वर्षो से सीनेट और सिंडिकेट के मेंबर रहे है। इन्होंने पहले एक सेमिनार करवाया था जिसमे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाग लिया था और सफल आयोजन हुआ था। आज इस अवसर पर सिंडिकेट सदस्यों में डॉ बैजनाथ चौधरी उर्फ बैजूजी, डॉ अजित कुमार चौधरी, डॉ अजय नाथ झा , डॉ एन के अग्रवाल, डॉ अरविंद झा, डॉ हीरानंद झा, सीनेट मेंबर विजय कुमार, मैथिली विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रमन कुमार झा, संस्कृत के विभागाध्यक्ष डॉ के सी सिंह , दूरस्थ शिक्षा के प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी, समाजशास्त्र के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर नागेन्द्र कुंवर, प्रोफेसर जी एन चौधरी, विभाग के सभी शिक्षकों में डॉ विद्यानाथ मिश्रा, डॉ मंजू झा , एम आर एम कॉलेज की शिक्षक डॉ सरोज चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: