फीफा रैंकिंग में भारत एक बार फिर 102वें स्थान पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

फीफा रैंकिंग में भारत एक बार फिर 102वें स्थान पर

india-120-rank-in-fifa
ज्यूरिख, 15 फरवरी, भारत की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने एक बार फिर फीफा रैंकिंग में 102वां स्थान हासिल कर लिया है। गुरुवार को जारी ताजा रैंकिंग से यह बात सामने आई। इस रैंकिंग में 2014 विश्व कप विजेता टीम जर्मनी शीर्ष पर बरकरार है। सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम ने पिछले महीने किसी भी अंतर्राष्ट्रीय मैच में हिस्सा नहीं लिया। उसके पास 333 अंक है, वहीं जर्मनी के पास 1602 अंक हैं। इस बीच, 2018 फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीम आइसलैंड ने ऊपर उठते हुए विश्व रैंकिंग में 18वां स्थान हासिल कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: