झामुमो विधायक की विधानसभा सदस्यता समाप्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 फ़रवरी 2018

झामुमो विधायक की विधानसभा सदस्यता समाप्त

jmm-mla-disqualified
रांची 10 फरवरी,  झारखंड में रामगढ़ न्यायालय से कोयले के अवैध कारोबार मामले में तीन साल की सजा सुनाये जाने के बाद गोमिया से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक योगेंद्र महतो की विधानसभा सदस्यता आज समाप्त कर दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने झामुमो विधायक योगेंद्र महतो की सदस्यता समाप्त कर दी। उनकी सदस्यता 31 जनवरी 2018 से समाप्त मानी जाएगी। इससे रिक्त हुई गाेमिया सीट पर छह माह के अंदर उप चुनाव कराया जाएगा। सभाध्यक्ष की इस कार्रवाई के बाद श्री महतो अगले छह वर्ष तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उनकी सदस्यता छिनने के बाद विधानसभा में झामुमो विधायकों की संख्या घटकर 18 रह गई है। उल्लेखनीय है कि श्री महतो पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) छोड़ झाममो की टिकट पर गोमिया से चुनाव लड़ा था। कोयले के अवैध कारोबार मामले में श्री महतो के खिलाफ रजरप्पा थाने में वर्ष 2010 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: