मोदी ने अरुणाचल, मिजोरम को स्थापना दिवस की बधाई दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018

मोदी ने अरुणाचल, मिजोरम को स्थापना दिवस की बधाई दी

modi-congratulates-arunachal-mizoram-on-foundation-day
नई दिल्ली 20 फरवरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। अरुणाचल प्रदेश को साल 1987 में इसी दिन राज्य का दर्जा दिया गया था, जबकि मिजोरम को साल 1972 में आज ही के दिन राज्य घोषित किया गया था। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "मिजोरम के अद्भुत लोगों को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मिजोरम की विकास यात्रा के लिए मेरी शुभकामनाएं।" मोदी ने एक और ट्वीट में अरुणाचल के लोगों को बधाई देते हुए लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के लोगों का गर्मजोशी से भरा व्यवहार बहुत प्यारा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य विकास की और अधिक से अधिक ऊंचाइयों को छूता रहे।"

कोई टिप्पणी नहीं: