हॉकी इंडिया का नया साझेदार बना ओड़िशा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

हॉकी इंडिया का नया साझेदार बना ओड़िशा

odisha-govt-announces-five-year-association-with-indian-hockey-national-teams
नयी दिल्ली, 15 फरवरी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंटों के आयोजन का गढ़ बन चुका ओड़िशा अब हॉकी इंडिया (एचआई) का अगले पांच साल के लिए नया साझेदार बन गया है। अोड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और अंतरारष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष डाक्टर नरेंद्र ध्रुव बत्रा तथा भारतीय महिला एवं पुरुष हाकी टीमों के कप्तान मनप्रीत सिंह और रानी रामपाल की मौजूदगी में यह घोषणा की गई। पटनायक और बत्रा ने इस मौके पर दोनों भारतीय टीमों की नई जर्सी को भी लांच किया। इस अवसर पर ओड़िशा के लाडले हाॅकी खिलाड़ी दिलीप टिर्की, पूर्व भारतीय कप्तान धनराल पिल्लेई और विरेन रक्सिना भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: