अंशु प्रकाश के साथ बदसलूकी शहरी नक्सलवाद का नतीजा: भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 फ़रवरी 2018

अंशु प्रकाश के साथ बदसलूकी शहरी नक्सलवाद का नतीजा: भाजपा

urban-naxalism-resulted-mischief-with-Anshu-Prakash
नयी दिल्ली 20 फरवरी, दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मुख्यमंत्री निवास पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की कथित बदसलूकी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने आज प्रदर्शन किया बैरीकेड तोड़कर मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार और बल प्रयाेग भी किया। चंदगी राम अखाडे के निकट एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि जिस तरह 30 जनवरी को भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर अभद्रता की गई थी , मुख्य सचिव के साथ घटना उसकी पुनरावृत्ति है। श्री तिवारी ने कहा कि मुख्य सचिव के साथ घटना केजरीवाल सरकार और आप पार्टी की अराजक प्रवृत्ति का नतीजा है। इससे पहले भी कई अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा चुका है। श्री केजरीवाल का शहरी नक्सलवाद चेहरा अब सभी के सामने है। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मुख्य सचिव के साथ बदसलूकी भारतीय राजनीति के इतिहास में काले अक्षरों में लिखी जायेगी । यह घटना भारतीय लोकतंत्र पर बदनुमा दाग है।

कोई टिप्पणी नहीं: