एयर इंडिया की कोलकाता उड़ान में सभी महिला कर्मी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 मार्च 2018

एयर इंडिया की कोलकाता उड़ान में सभी महिला कर्मी

all-women-crew-member-in-air-india-kolkata-flight
कोलकाता 4 मार्च, एयर इंडिया ने महिला दिवस (आठ मार्च) से पहले रविवार को कोलकाता-दीमापुर-कोलकाता रूट पर एक ऐसी उड़ान संचालित की जिसके चालक दल के सभी सदस्य महिलाएं थीं। उड़ान संख्या एआई709 (एयरबस 319) की कमान कैप्टन आकांक्षा वर्मा और कैप्टन सतोविसा बनर्जी के हाथों में थी। केबिन क्रू सदस्यों में डी. भूटिया, एम.जी. मोहनराज, टी. घोष और यातिली कथ शामिल थीं। एयर इंडिया जनरल मैनेजर (कार्मिक) नवनीत सिद्धू ने सिटी एयरपोर्ट पर उड़ान को हरी झंडी दिखाई।

कोई टिप्पणी नहीं: